प्रकाश उत्सव पर भव्य जुलूस निकाल बच्चों ने दिखाए करतब - Sunshine samay सनशाइन समय

प्रकाश उत्सव पर भव्य जुलूस निकाल बच्चों ने दिखाए करतब

 


ब्यूरो रिपोर्ट सनशाइन समय उन्नाव


उन्नाव। शहर के हाकिमटोला मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से रविवार दोपहर दशम गुरु श्रीगुरु गोविन्द सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव पर भव्य जुलूस निकाला गया। सर्दी व गलन के कहर के बीच जुलूस दौरान बच्चे, बूढ़े व युवा सभी में गजब का उत्साह दिखाई दिया। आतिशबाजी के साथ फूलों की वर्षा करते हुए जुलूस के कई इलाके से गुजरने पर लोग भक्ति पूर्ण माहौल में डूबे रहे। जुलूस में सैकड़ों भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। सरबंश दानी दशम गुरु श्रीगुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश उत्सव पर जुलूस शहर में धूमधाम के साथ निकाला गया। सुबह नौ बजे से ही अरदास शुरु हो गई थी। इसके बाद शबद कीर्तन सम्पन्न हुआ। गुरुद्वारे में दिन भर अटूट लंगर चलता रहा। गुरुद्वारे में बने निशान साहब के वस्त्र बदल कर पूजन हुआ। रविवार को पंज प्यारों ने पूजा अर्चना कर निशान साहब को सलामी देकर भव्य जुलूस निकाला गया। बता दे की डीएम अपूर्वा दुबे के गुरुद्वारा पहुंचने पर कमेटी पदाधिकारियों ने सरोपा पहना कर स्वागत किया। उधर पंज प्यारों का माल्यार्पण कर हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। आतिशबाजी व फूलों की वर्षा के साथ जुलूस निकल कर बड़ा चौराहा पहुंचा। बैंडबाजों से मधुर संगीत बज रहा था। गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चे रंगबिरंगी ड्रेस पहन जुलूस की खुबसूरती बढ़ा रहे थे। बच्चों के आगे पंज प्यारियां सरदार में विवान, आदित्य, निलेश, नवनीध व हरजस का अभिनय करते चल रही थी। बच्चे स्लोगन लिखे तख्तियां अलग-अलग संदेश दे रहे थे। इनके पीछे गुरु के भक्त रास्ते को झाडू से साफ करते हुए और फूलों का छिड़काव कर रहे थे। फूल के ऊपर से गुरु का निशान साहब, सवारी व पंज प्यारे गुजर।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url