पति-पत्नी के 16 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी
ब्यूरो रिपोर्ट सनशाइन समय उन्नाव
उन्नाव। सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र से 6, महिला थाना से 6, थाना अजगैन, थाना दही, थाना औरास व थाना बांगरमऊ से 1-1 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों मे राजेन्द्र सिंह सेंगर, डा0 एस.के.पाण्डेय, डा0 शशि रंजना अग्निहोत्री , तबस्सुम नफीज जी, साबिहा उमर, अबसार अली खान, सहयोगी शिवेन्द्र सिंह एवं परिवार परामर्श केन्द्र से प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केन्द्र संतोष कुमारी, मधु श्रीवास्तव, महिला थानाध्यक्ष अर्चना, मिथलेश वर्मा, अंजुला त्रिपाठी, म0का0 अंशू रानी, साधना यादव, ज्योति, शिखा सेंगर, पूजा शर्मा, लक्ष्मी, चिंतन का विशेष योगदान रहा। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सराहनीय पहल करते हुए सभी जोड़ों को जीवन भर साथ रहने हेतु गीत गाकर सभी की विदाई की गई।
