विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला गोष्ठी का किया गया आयोजन Chakarnagar news - Sunshine samay सनशाइन समय

विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला गोष्ठी का किया गया आयोजन Chakarnagar news

चकरनगर/इटावा। विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव की अध्यक्षता में कृषि सूचना तंत्र का शुद्धीकरण एवं कृषक जागरूकता अभियान योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला गोष्ठी का आयोजन किया गया।
    प्राप्त खबर अनुसार उक्त कृषि विभाग के द्वारा आयोजित कृषिगत मेला में जिसमे वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को उनके हितार्थ भिन्न भिन्न जानकारियां दी गईं। कृषि वैज्ञानिक सतेंद्र यादव, व प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने किसानों को फसल में लगने वाले अनेक अनेक रोगों आदि के बारे में जानकारी दी। अधिक से अधिक पैदा बार हो सके इसके वारे में सभी जानकारियां दी गईं। इस मौके पर कृषि सहायक विकास अधिकारी बृजेश कुमार ने किसानों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को बारीकी से समझाया। इस अवसर कृषि प्रभारी, प्रमोद कुमार, विजय सिंह, वी टी ध्रुव सिंह, ए टी अनिल कुमार, ए टी अखिलेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर क्लिंटन राठौर, सज्जन सिंह राजावत, सचेंदर सिंह चौहान, सोनू गौतम, और सैकड़ों किसान भी मौजूद रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url