जर्जर विद्युत पोल बिल्डिंग पर हुआ धरासाई-बड़ा हादसा टला - Sunshine samay सनशाइन समय

जर्जर विद्युत पोल बिल्डिंग पर हुआ धरासाई-बड़ा हादसा टला

जर्जर विद्युत पोल बिल्डिंग पर हुआ धरासाई-बड़ा हादसा टला
भरथना में हाईटेंशन लाइन का जमीन से गला एक लोहे का खम्बा टूटने मय विद्युत तारों के मकानों पर धरासाई हो गया। फिल्हाल एक बड़ा हादसा घटित होने से तो बच गया लेकिन विद्युत विभाग की घोर अनदेखी भी सामने आई है। भरथना नगर के मोहल्ला आजाद रोड से लोगश्री मन्दिर वाली गली में रखे ट्रांसफार्मर के लिए गई हाईटेंशन ग्यारह हजार विद्युत लाइन का एक लोहे का खम्बा जो बर्षो से जमीन से गला हुआ था सोमवार की दोपहर यहां के निबासी दीक्षित कुटीर की बिल्डिंग पर मय विद्युत तारों के धरासाई हो गया। खम्बा के धरासाई होते ही विद्युत पोल में लगे ग्यारह हजार संचालित विद्युत तारों की चिंगारियां निकलने से मुहल्ले बसियो में चीख पुकार के बीच कोहराम मच गया। मोहल्ला बसियो ने किसी तरह विद्युत विभाग में फोन करके विद्युत सप्लाई बंद कराई तब जाकर यहाँ के बाशिंदों ने राहत की सांस ली। कम्युनिस्ट नेता कामरेट अनिल दीक्षित ने कहा कि यह पोल पिछले कई महीनों से गिराऊ था जिसकी जानकारी ना जाने कितनी बार विद्युत विभाग व प्रशासन को दी गई लेकिन किसी ने गौर नहीं किया उन्होंने कहा कि कस्बे में दसियों ऐसे लोहे के जर्जर विद्युत पोल गिराऊ हालत में खड़े हैं लेकिन प्रशासन उन्हें बदलने का कोई प्रयास नही कर रहा है बल्कि किसी बड़े हादसे का इन्तजार कर रहा है। हालांकि घटना की खबर मिलते ही विद्युत विभाग ने मौके पर पहुँच नये पोल लगाने के प्रयास शुरू कर दिए है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url