रेलवे ट्रैक पर विचरण कर रहे एक गौवंश की ट्रेन से कटकर हुई मौत - Sunshine samay सनशाइन समय

रेलवे ट्रैक पर विचरण कर रहे एक गौवंश की ट्रेन से कटकर हुई मौत

रेलवे ट्रैक पर विचरण कर रहे एक गौवंश की ट्रेन से कटकर हुई मौत
● भरथना के दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गौवंशों का विचरण जारी, ● ट्रेनों की चपेट में आने से आये दिन ट्रैक पर गौवंशों की होतीं है मौत, ● रेल ट्रैक पर गौवंशों के विचरण पर रेल प्रशासन नहीं लगा रहा रोक, ● रेल प्रशासन किसी बड़ी घटना दुर्घटना के बैठा है इंतजार में, भरथना में सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से एक गौवंश की ट्रेन से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसपर कानपुर से दिल्ली जा रही सुपरफास्ट ट्रेन के चालक को भरथना स्टेशन पर एक मिनट को ट्रेन रोकनी पड़ी स्टेशन मास्टर को को घटना की सूचना देकर चालक ट्रेन को गन्तव्य के लिए रवाना हो गया। भरथना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गणेश राइस मिल व पावर हाउस के मध्य दिल्ली-हावडा रेलवे ट्रैक पर लावारिस घूम रहे एक गौवंश की सोमवार की शाम पांच बजे अप रेलवे लाइन पर कानपुर से दिल्ली जा रही एक सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने गौवंश को रेलवे ट्रैक से पत्थर मारकर भगाने का प्रयास किया,लेकिन सफल नहीं हो सके। गौवंश के ट्रेन से कटने के कारण ट्रेन चालक ने ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन की मैन अप लाइन पर एक मिनट रोककर इंजन का निरीक्षण करने के बाद गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url