सीबीएसई 10 वीं परिणाम में आरती कसौधन ने बाजी मारी : धीरेंद्र शुक्ल।
बस्ती।10वीं सीबीएसई 2021 परीक्षा परिणाम में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी बस्ती की छात्रा आरती कसौधन ने 93.5% अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया। द्वितीय स्थान पर छात्रा विनीता कुमारी ने 88.8% और तृतीय स्थान पर छात्रा आस्था बरनवाल 88% अंक, संध्या मौर्या ने 88 % कल्पना कसौधन ने 78 %, आशीष वर्मा ने 75%, अशोक यादव, निधि यादव, प्रगति पांडेय, आयुष चौधरी आदि ने अच्छे अंक प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र शुक्ल ने सभी बच्चों को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल, सीबीएसई की प्रधानाचार्या श्वेता पांडेय, यूपी बोर्ड प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, लेक्चर अंकित कुमार गुप्ता, अभिनय प्रकाश पाण्डेय, बसंत गुप्ता, संजय प्रजापति, गंगेश शुक्ल, मनोज मिश्रा, श्रवण चौधरी, संजय सिंह, प्रदीप तिवारी आदि ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
